नमी जायसवाल/मुंबई
चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के विवादित सीन्स इन दिनों चर्चा में हैं। राम चरण स्टारर ‘पेड्डी’ में जाह्नवी कपूर ने कई सारे विवादित सीन्स दिए हैं, जिनको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं। इन सीन्स की वजह से जाह्नवी कपूर को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। इन सारी चीजों के बीच जया बच्चन का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने हीरोइन्स को खुद बाउंड्री बनाने की सलाह दी है। जया बच्चन ने कहा है कि अगर फिल्मों के डायरेक्टर्स उनसे अनुचित डिमांड करें तो उन्हें खुद से मना कर देना चाहिए और समझना चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत?
अब इस मामले पर वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन का बयान भी सामने आया है। जया बच्चन हमेशा से ही अपने विचारों की वजह से पहचानी जाती रही हैं। देश के मुद्दे हो या फिर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े इश्यू, जया बच्चन ने हमेशा बेबाकी से अपनी राय रखी है। जाह्नवी कपूर के पेड्डी सीन्स का मुद्दा सामने पर जया बच्चन ने कहा है कि करियर में मेरे साथ भी एक दफा ऐसा हुआ था कि डायरेक्टर ने मुझसे ज्यादा ‘सेक्सी’ दिखने को कहा था तो मैंने उसका कड़ा विरोध किया था। इसके बाद ना केवल वो डायरेक्टर बल्कि किसी भी डायरेक्टर ने मेरे साथ ऐसा करने की हिम्मत नहीं दिखाई। ये मेरे सबसे बुरे एक्सपीरियंसेस में से एक था, जिसके बाद मैंने उस डायरेक्टर के साथ कभी भी दोबारा काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को सेट पर ही रोक देना बहुत जरूरी होता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जया बच्चन मनोज कुमार की फिल्म ‘शोर’ की शूटिंग के दौरान हुई एक घटना का जिक्र कर रही थीं, जिसमें उन्होंने एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। डायरेक्टर चाहते थे कि वह पूरी फिल्म में घाघरा-चोली पहनें, लेकिन जया ने जिद की कि वह इसे दुपट्टे के साथ पहनेंगी ताकि उनका ऊपरी शरीर ढका रहे, इस मतभेद के चलते उनके बीच विवाद हो गया।

जान्हवी ने कैमरा एंगल पर जताई थी आपत्ति!
इसी बीच जान्हवी की कथित चैट वायरल हो रही है, जिससे पता चल रहा है कि उन्हें कुछ कैमरा एंगल से परेशानी थी। साउथ के सुपरस्टार राम चरण ने भी विरोध किया था और डायरेक्टर पर चिल्लाए थे। इनमें जान्हवी ‘पेद्दी’ में कुछ कैमरा एंगल्स को लेकर हिचक रही हैं और आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर फैले स्क्रीनशॉट्स में जान्हवी अपने किरदार अचियम्मा से जुड़े सीन्स की शूटिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए कुछ खास कैमरा एंगल पर आपत्ति जताते दिख रही हैं। फिलहाल, जान्हवी कपूर के किरदार को दिखाए जाने के तरीके से सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा दिखाई दे रहा है। 30 अक्टूबर 2025 को किए एक मैसेज में जाह्नवी कपूर ने कथित तौर पर लिखा, ‘मैंने उनसे कहा था कि ब्रेस्ट और कमर के शॉट न लें। एक अन्य मैसेज, जिसने काफी ध्यान खींचा है, उससे पता चलता है कि जान्हवी के को-स्टार राम चरण ने भी जान्हवी का सपोर्ट किया था। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, जाह्नवी ने लिखा- और राम सर बहुत अच्छे हैं। वो डायरेक्टर पर चिल्लाए भी और कहा था कि तुम फिर कभी उसके ऐसे एंगल्स क्लिक नहीं करोगे। तो वो गुस्सा हो गए थे। यह चैट फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना की माफी के बाद सामने आई है। चैट के मुताबिक, को-स्टार राम चरण ने भी इस मामले में जाह्नवी का सपोर्ट किया था और डायरेक्टर को डांटा था। हालांकि, जाह्नवी कपूर या उनकी टीम ने अभी तक इन मैसेजेस की पुष्टि नहीं की है। फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज के बाद से ही लोग जाह्नवी कपूर और इसके मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे थे। विवाद बढ़ता देख फिल्म के मेकर्स ने पब्लिकली माफीनामा जारी किया और माना कि उनसे गलती हुई है। मेकर्स ने माफीनामे के साथ वादा किया था कि वो मूवी से ऐसे सीन्स हटा देंगे, जिनसे दिक्कत हो रही है। डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने हो रही आलोचना के बाद हाल ही सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि ‘पेद्दी’ के विवादित हिस्सों में बदलाव किए जाएंगे। साथ ही सफाई देते हुए कहा कि हमारा मकसद कभी किसी महिला किरदार को ‘ऑब्जेक्टिफाई’ करना या उसका अपमान करना नहीं था।


4 जून को रिलीज हुई है ‘पेद्दी’
राम चरण (4 जून 2026) को रिलीज हुई ‘पेद्दी’ में मुख्य भूमिका निभा में हैं। वह एक ऐसे गांव के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है। इसमें जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी अहम भूमिकाओं में हैं।
