दिल्लीपुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर Amit Shah ने पत्नी के साथ किया लालबाग के राजा का दर्शन 9th September 2024 networkmahanagar 🔊 Listen to this मुंबई: सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ मुंबई के मशहूर गणपति पंडाल लालबाग के राजा के दरबार में हाजिरी लगाई और लालबाग के राजा का दर्शन-पूजन किया। अमित शाह ने भगवान गणेश के चरणों में नारियल, हल्दी, कुमकुम और पुष्प भी अर्पित किये। इसके बाद अमित शाह ने बप्पा के चरणों में सिर रखकर आशीर्वाद मांगा। इस माैके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े, मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार सहित कई नेता मौजूद थे। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि गणपति बप्पा से सभी की सुख, शान्ति और समृद्धि की मंगल कामना करता हूं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा- दशकों से मेरे जैसे असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र मुंबई के प्रसिद्ध ‘लाल बाग के राजा’ का आज दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। विघ्नहर्ता श्री गणपति बाप्पा सभी का कल्याण करें। केंद्रीय गृहमंत्री शाह रविवार देर रात काे मुंबई पहुंचे थे। रात को शाह ने महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा की। सोमवार काे अमित शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शासकीय आवास वर्षा बंगले पर प्रतिस्थापित भगवान गणेश का दर्शन किए। इसके बाद गृहमंत्री शाह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास सागर बंगले पर प्रतिस्थापित भगवान गणेश का दर्शन किया। इस मौके पर एनडीए गठबंधन के भी कई नेता उपस्थित थे। इसके बाद अमित शाह बांद्रा में मुंबई BJP अध्यक्ष आशीष शेलार के सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में जाकर भगवान गणेश का दर्शन किया। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार शासकीय कामकाज के लिए पुणे में थे। इसलिए अजीत पवार ने मुंबई एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अमित से मुलाकात की और दोनों में अल्प समय चर्चा भी हुई। इसके बाद अमित शाह अपना दो दिवसीय दौरा पूरा कर दिल्ली रवाना हो गए। Post Views: 112