राजेश जायसवाल/मुंबई
मुंबई के चर्चगेट स्थित इंडियन मर्चेंट्स चैंबर (IMC) हॉल में सोक्रेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी (SSRU) एवं ‘दिलासा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ‘मानद डाक्टरेट पदवी 2026’ प्रदान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रतिष्ठित हस्तियों को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस मानद उपाधि के लिए 300 से अधिक नामांकन प्राप्त हुआ था। जिसमें काफी रिसर्च के बाद 25 लोगों का चयन किया गया और उन्हें इस मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में डॉ के. योगेश, मुंबई विद्यापीठ के पूर्व निदेशक डॉ. ऋषि वरदानंद, जपान से पधारी आध्यात्मिक गुरु सावको कोबायासी, आध्यात्मिक चिंतक सेवकानंदजी, अग्रवाल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. विजय पंडित, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. पद्मिनी कृष्णा और व्यापार उद्योग प्रशिक्षक डॉ. शशिधरन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. विजय पंडित ने एवं मंच संचालन डॉ. पद्मिनी कृष्णा और डॉ के. योगेश ने किया। आए हुए सभी अतिथियों को ‘दिलासा फाउंडेशन’ की ओर से शॉल पुष्पगुच्छ एवं सम्मानचिन्ह देकर उनका नागरिक अभिनन्दन किया गया। उपस्थित सभी मान्यवरों को इस मानद उपाधि का महत्व बताया गया। सभी सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को एक नई जिम्मेदारी दी गई, जिससे वे एक नई ऊर्जा और मानवता के साथ समाज के लिए और अधिक सार्थक कार्य कर सकें।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना तथा दीप प्रज्वलन कर की गई। दिल्ली से पार्लियामेंट सेक्रेटिएट में कार्यरत आईएएस अधिकारी आगम मित्तल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को फ़ोन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
