उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़ Maha Kumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी 10th February 2025 networkmahanagar 🔊 Listen to this नेटवर्क महानगर/प्रयागराज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को प्रयागराज में लगे महाकुंभ पहुंची और उन्होंने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने की। इसके बाद राष्ट्रपति संगम क्षेत्र में पहुंचीं। राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार दिया। पवित्र स्नान करने के बाद, उन्होंने गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रार्थना की। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण लोगों ने देखा। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने पूरी आस्था के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान किया। पावन डुबकी लगाने से पहले राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में पुष्प और नारियल अर्पित किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रणाण किया। उन्होंने मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की अराधना करते हुए एक के बाद एक कई बार पवित्र जल में डुबकी लगाई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण और श्लोकों के बीच उन्होंने संगम स्थल पर पूजा अर्चना की और संगम की आरती भी उतारी। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति भवन की ओर से पहले जारी एक बयान में कहा गया था कि पवित्र स्नान के बाद राष्ट्रपति मुर्मू अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन भी करेंगी। बयान में कहा गया, वह डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र का भी दौरा करेंगी। बता दें 13 जनवरी को शुरू हुआ भव्य महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जो देश और दुनियाभर से भक्तों को आकर्षित करता है। महोत्सव का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा। Post Views: 25