Supriya Sule
पुणे: महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से पुणे में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा रद्द करना पड़ा। इसको लेकर एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि पीएम को पुणे मेट्रो के नए चरण का ऑनलाइन उद्घाटन करना चाहिए। उन्होंने पहले भी एक ही परियोजना का 5 बार उद्घाटन किया है।
सुप्रिया सुले का तंज- हम पीएम मोदी के दौरे से चूक गए!
एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले ने तंज कसते हुए कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम पीएम मोदी के दौरे से चूक गए। अतिथि का स्वागत, महाराष्ट्र की संस्कृति है। मैं प्रधानमंत्री कार्यालय को बताना चाहती हूं कि यह छठी बार होगा, जब एक ही पुणे मेट्रो परियोजना का उद्घाटन होगा। मैं पीएम से पुणे मेट्रो का ऑनलाइन उद्घाटन करने का अनुरोध करती हूं। उद्घाटन के लिए पीएम के अगले दौरे का इंतजार नहीं करना चाहिए।
