नेटवर्क महानगर/पालघर
पालघर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी मंगेतर के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की। जब उसने मना किया तो उसने उसके साथ बलात्कार किया। फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना पालघर जिले के बिबलधर गांव की है। यहां युवक बुधवार दोपहर अपनी मंगेतर के घर गया था। वह घर पर अकेली थी क्योंकि उसके माता-पिता खेत पर गए हुए थे। इस बीच, युवक ने अपनी होने वाली पत्नी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब उसने मना किया तो उसने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
दूसरी ओर, घर लौटे माता-पिता अपनी बेटी को मृत पाकर स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। इस बीच, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान नीलेश के रूप में हुई है। वह जंगल की ओर भाग गया था परन्तु उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच जारी है।
