नागपुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

Nagpur: शर्मनाक! पैसों की बारिश के नाम पर तीन नाबालिगों के साथ फर्जी बाबा ने किया दरिंदगी

नेटवर्क महानगर / नागपुर
नागपुर पुलिस ने एक ऐसे दरिंदे बाबा को गिरफ्तार किया है जो नाबालिग लड़कियों को अपनी हवश का शिकार बनाता था। उसने अब तक न जाने कितनी नाबालिग लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। अब्दुल कादिल उर्फ कुणाल मदने नाम का ये शख्स ”कादिल बाबा” के नाम से फेमस है। यह लोगों को “पैसे की बारिश” के नाम से ठगता था और इसके लिए नाबालिग लड़कियों की मांग कर फिर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता था।

पुलिस के मुताबिक, कादिल बाबा ने नागपुर के आशीष नाम के शख्स को “पैसो की बारिश” का लालच दिया और कहा कि इसके लिए तीन नाबालिग लड़कियों की जरूरत होगी जो रात के 12 बजे नग्न होकर पूजा कर सके। इसके लिए आशीष तैयार हो गया और उसने गरीब घर की 3 नाबालिग लड़कियों को तैयार कर लिया। इसके बाद बाबा ने रात 12 बजे पूजा करने की आड़ में तीनों नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया।

इस घटना के बाद तीनों लड़कियों ने नागपुर पुलिस में इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने फर्जी कादिल बाबा, आशीष और उसकी महिला साथी समेत कुल पांच लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से कई वीडियो और फोटो भी मिले है जिससे साफ होता है कि कादिल बाबा ने इसके पहले भी कई ऐसी लड़कियों को अपनी हवश का शिकार बनाकर उनकी इज्जत लूटी है। फ़िलहाल, आगे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

20:36