ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर Mumbai: पुलिसकर्मी बन करता था चैन स्नैचिंग; घर से मिला लाखों का सोना, गिरफ्तारी के बाद पुलिस के भी होश उड़े! 11th February 2025 networkmahanagar 🔊 Listen to this नेटवर्क महानगर/ठाणे ठाणे जिले में चैन स्नैचिंग का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। आरोपी शख्स राह चलती महिलाओं से चैन स्नैचिंग पुलिस की वर्दी में करता था। इलाके की पुलिस ने लोगों से सोने की चेन छीनने के आरोप में 58 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 9.28 लाख रुपये का कीमती सामान बरामद किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भिवंडी अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवणे ने कहा कि आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को झांसा देता था और उनके गहने छीन लेता था। पुलिस ने चेन छीने जाने के एक मामले की जांच के दौरान सूचना के आधार पर 8 फरवरी को शाहपुर क्षेत्र के वसिंद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 116 ग्राम वजन के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। इन सोने के आभूषणों की कीमत 9.28 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ठाणे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेन छीनने के 7 मामलों में शामिल था। उसके ठिकाने से बहुत सारे सोने के गहने मिले हैं। पुलिस अब उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। भरे बाजारों में करता था चैन स्नैचिंग! पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स पुलिस की वर्दी पहन कर भरे बाजारों, रेलवे स्टेशन के बाहर और बस स्टैंड में आने-जाने वाली महिलाओं से चैन स्नैचिंग करता था। पुलिस की वर्दी में लोगों को रुआब भी दिखाता था। Post Views: 22