ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

Mumbai: माहिम में दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार!

नेटवर्क महानगर / मुंबई
मुंबई के माहिम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। माहिम पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इन नाबालिग लड़कियों के साथ एक ही स्थान पर माहिम दरगाह के पीछे बलात्कार की घटना हुई। पहली घटना २३ मार्च को हुई और दूसरी ४ अप्रैल को। दोनों मामलों की सूचना १० अप्रैल को पुलिस को मिली है।

माहिम पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दो नाबालिगों को बिना किसी वयस्क के स्टेशन की ओर जाते देखा, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें वन स्टॉप सेंटर ले जाने के लिए कहा, जो महिलाओं के लिए एकीकृत सहायता सेवाएं प्रदान करता है। १५ और १७ साल की पीड़ित लड़कियां अपने परिवार के साथ हुए मामूली विवादों के चलते अपने घर से चली गई थीं। बांद्रा स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने कई हफ्तों तक माहिम दरगाह में शरण ली। लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी उनकी मदद करने के बहाने उन्हें घूमाने ले जाता था। ऐसे ही एक मौके पर उसने कथित तौर पर उनके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि नाबालिगों को उनके परिवारों के साथ फिर से मिला दिया गया है। आरोपी रेहान अनवर अली खान (१९), और गणेश उर्फ मगदुम भीमा (१९), दरगाह परिसर में मजदूर के रूप में काम करते हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि लड़कियों के साथ जो भी हुआ उनकी सहमति और बातचीत से हुई थी। पुलिस आरोपियों के बयान के बाद मामले की जांच कर रही है।