ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

Mumbai में 17 एसआरए परियोजना पूरा करने जा रही म्हाडा

24 हजार से अधिक मुंबईकरों के अपना घर का सपना होगा सच

मुंबई: मुंबई में म्हाडा १७ एसआरए परियोजना को पूरा करने जा रही है, जो कि मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में म्हाडा की जमीन पर डेवलपर्स द्वारा आधे-अधूरे काम कर के छोड़ दिया गया था। इससे घर का इंतजार कर रहे २४ हजार से अधिक झुग्गीवासियों को उनका अपना घर मिलने का सपना सच होता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा इस परियोजना के पूरा होने के बाद, झुग्गीवासियों के साथ-साथ म्हाडा को भी आवास स्टॉक उपलब्ध होगा। ये घर आम मुंबईकरों को लॉटरी के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
म्हाडा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई में म्हाडा की जमीन पर २९ एसआरए परियोजनाएं सालों से रुकी हुई हैं। नागरिकों ने इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार पर दबाव डाला था। जिसके बाद अब म्हाडा ने रुके हुए १७ एसआरए प्रोजेक्ट को पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एक सर्वे भी शुरू किया गया है। ये परियोजनाएं गोरेगांव, मलाड, जोगेश्वरी, बोरीवली, मजासवाडी, दहिसर, चेंबूर, कुर्ला में स्थित हैं।
म्हाडा अधिकारी के अनुसार, झुग्गीवासियों का पुनर्वास हमारी पहली प्राथमिकता होगी। इसलिए हम सबसे पहले संबंधित परियोजनाओं के कई वर्षों तक रुके रहने के पीछे के सटीक कारणों को समझेंगे।झोपड़ियों की संख्या, उद्यान, सड़क, विभिन्न आरक्षण आदि का अध्ययन करने के बाद, पुनर्विकास के लिए जगह की सही मात्रा उपलब्ध होगी। अधिकारी ने यह भी कहा कि बची हुई जगह पर आम जनता के लिए मकान बनाकर लॉटरी के माध्यम से बेचा जाए या खाली प्लॉटों को सीधे बेचा जाए, इस पर भविष्य में अथॉरिटी निर्णय लेगा।