नेटवर्क महानगर/मुंबई
सायन-कोलीवाड़ा स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर एवं ‘विंध्यवासिनी देवी सेवा ट्रस्ट’ के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी भरत शुक्ल की माताजी अनारकली शुक्ल का शनिवार, (6 जून 2026) को उनके आवास ग्राम सदौपुर में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर व्याप्त है। शनिवार देर शाम उनका अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के रामपुर घाट गोपीगंज में किया गया।
वे अपने पीछे तीन बेटे- भरत शुक्ल, रामजी शुक्ल, श्यामजी शुक्ल तथा तीन बेटियां- विजय लक्ष्मी, पान कुमारी, सुषमा देवी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। अनारकली पंडित बटेश्वरनाथ शुक्ल की पत्नी थीं, जिनका 82वर्ष की उम्र निधन हो गया है।
