ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

Sujata Saunik ने संभाला कार्यभार, राज्य को मिलीं पहली महिला मुख्य सचिव

मुंबई: महाराष्ट्र में पहली बार किसी महिला आईएएस अधिकारी को मुख्य सचिव बनाने का फैसला किया गया। ये महिला आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक हैं, जो मुख्य सचिव डॉ. नितिन करीर की जगह लेंगी। लोकसभा चुनाव की वजह से नितिन करीर को तीन महीने का सेवा विस्तार मिला था। वे आज रिटायर हो गए। उनकी जगह पर अब सुजाता सौनिक ने महाराष्ट्र की मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला।

आइए जानते हैं- कौन हैं सुजाता सौनिक?
सुजाता सौनिक 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वे राज्य के गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थीं। हाल ही में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उन्हें सचिव रैंक पर प्रमोशन दिया था। सामान्य प्रशासन विभाग में भी वे अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। उनके पास सार्वजनिक स्वास्थ्य समेत कई विभागों में काम करने का अनुभव है। जिसके बाद अब उन्हें मुख्य सचिव पद संभालने का मौका मिला है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्य सचिव का पदभार संभाला। वह राज्य के 64 साल के इतिहास में शीर्ष पद पर आसीन होने वाली पहली महिला बन गई हैं।

सुजाता के पास है 3 दशक का अनुभव!
सुजाता सौनिक पिछले 3 दशक से अलग-अलग विभागों में प्रमुख पदों पर रह चुकी हैं। उनके पास वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आपदा प्रबंधन एवं जिला, राज्य और संघीय स्तर पर शांति स्थापना और भारतीय प्रशासनिक सेवा, संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय संगठनों में सार्वजनिक नीति और शासन का अनुभव है। इनके पति मनोज सौनिक भी राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं।