उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य UP: गोरखपुर में प्रधान प्रत्याशी के समर्थक व्यापारी को गोली मारी, मची भगदड़ 16th April 2021 networkmahanagar 🔊 Listen to this गोरखपुर: बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बेलूडीहा में चुनावी रंजिश को लेकर कुछ व्यक्तियों ने एक प्रधान प्रत्याशी के समर्थक व व्यापारी अनिल पाण्डेय को गोली मार दी। गोली उनके सीने में बांयी तरफ लगी है। उनका मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने गोली चलाने के आरोप में एक प्रधान पद प्रत्याशी समेत पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। वह आरोपितों से पूछताछ कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल सुबह करीब 8 बजे अपने पिता मार्कंडेय पाण्डेय, भाई शेषमणि पाण्डेय सहित परिवार के अन्य लोगों को साथ लेकर चुनाव की गुणा गणित पर आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान गांव में एक अन्य प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ उनके घर पहुंच गया। वह अनिल से विवाद करने लगा और बात बढऩे पर उसने अनिल को गोली मार दी। उसके साथ गये लोग अनिल के घर पर ईंट, पत्थर बरसाने लगे, इससे अनिल के परिवार में भगदड़ मच गई। गोली मारने के बाद पथराव भी करने लगे हमलावरभगदड़ के दौरान अनिल की पुत्री छत से गिर गई। इससे उसका हाथ टूट गया। बाद में ग्रामीणों के जुटने पर हमलावार किसी तरह से वहां से भागे। घटना के करीब सवा घंटे बाद गांव में पुलिस पहुंची। किसी तरह अनिल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां उनकी स्थिति गंभीर देख उन्हें मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भेजा गया। चिकित्सकों ने बताया कि अनिल को सीने में बांयी तरफ गोली लगी है, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर एसपी साउथ एके सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल के स्वजन से बातचीत कर आश्वस्त किया है कि सभी हमलावर जल्द पकड़े जाएंगे। Post Views: 208