मुंबई: क्रिसमस डे पर कल्याण में सर्वधर्म स्नेह सम्मेलन का आयोजन

ठाणे: कल्याण पश्चिम स्थित शासकीय विश्रामगृह में कल क्रिसमस डे पर सर्वधर्म स्नेह सम्मलेन का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी और ‘इंडियन क्रिश्चियन एसोसिएशन’ के अध्यक्ष नोवेल साल्वे ने किया था।
इस अवसर पर उपस्थित पूर्व विधायक नरेंद्र पवार ने श्री साल्वे के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम व भाईचारा पैदा करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की बहुत जरुरत है।
उक्त अवसर पर समाजसेवी और वरिष्ठ राकांपा नेता आर. एन. यादव, केडीएमसी के सहायक आयुक्त अरुण वानखेड़े, अर्जुन नायर, प्रवीण खरात, एडवोकेट प्रह्लाद भिलाडे, एडवोकेट मसूद पेशइमाम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी मौजूद थे।
गौरतलब है कि नोवेल साल्वे सर्व समाज को एकता के सूत्र में पिरोये रखने के लिए प्रतिवर्ष दशहरा, दीपावली, ईद तथा क्रिसमस जैसे प्रमुख त्योहारों पर इस तरह के स्नेह सम्मेलनों का आयोजन करते आ रहे हैं।
