ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

‘अपना पूर्वांचल महासभा’ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार

मुंबई: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के प्रवासियों और निवासियों की संस्था ‘अपना पूर्वांचल महासभा’ ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संस्था ने अपने विस्तार में प्रबुद्धजनों को स्थान दिया है ताकि पूर्वांचल के प्रवासी और निवासियों के उत्थान और विकास के लिए सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, मण्डल, जिला, महानगर, नगर, तहसील, कस्बा एवं हर ग्राम स्तर पर कार्य किया जा सके।

संस्था के महासचिव डॉ. रवि शुक्ला ने कहा कि प्रवासियों के हित के लिए कई संस्थाएं बनी हुई हैं लेकिन जब परदेस में प्रवासियों को मदद की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें मदद नहीं मिल पाती है। ऐसे में प्रवासियों और निवासियों की मदद के उद्देश्य से यह संस्था बनी है।

महासचिव अजय शुक्ला ने कहा कि कार्यकारिणी के विस्तार में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतलाप्रसाद दुबे और वरिष्ठ पत्रकार यू. आर. यादव विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। जबकि, मुंबई यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय, तिवारी क्लासेस के डायरेक्टर डॉ. दयानंद तिवारी, समाजसेवी और अधिवक्ता एडवोकेट राजकुमार मिश्र, उत्तर भारतीय नेता राधेश्याम वर्मा, घाटकोपर के प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक कुमार दुबे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। भदोही और मुंबई महानगर क्षेत्र में लोकप्रिय और पत्रकार हरीश सिंह, डोंबिवली के समाजसेवी रमेंद्र प्रसाद मिश्र और पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्य करने वाली संस्था शिवशान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एडवोकेट विनय सिंह को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
इसी तरह समाजसेवी रामसजीवन दुबे, संतोष मिश्रा और भरत शुक्ला को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

संस्था के उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, महासचिव कमलेश्वर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अमित सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि नए सदस्यों के अनुभव और मदद से संगठन और तेजी से समाज कार्य करेगा।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. एस. पांडेय की अगुआई में समाज के जरूरतमंदों की शिक्षा के लिए मदद की जाती है। साथ ही, यूपी से मुंबई कैंसर का इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को रहने का इंतजाम किया जाता है।

महाराष्ट्र राज्य के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री अमरजीत मिश्रा संस्था के प्रमुख संरक्षक हैं। संस्था में समाज के दिग्गजों के जुड़ने से मुंबई के प्रवासी पूर्वांचलवासियों में जोश और खुशी की लहर है। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। यह जानकारी महासभा के प्रवक्ता शिवपूजन पांडेय ने दी है।