आंध्र प्रदेशजम्मू कश्मीरदेश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश के सपूत मुरली नायक ने पांच आतंकियों को किया ढेर; वीरगति को हुए प्राप्त! 9th May 2025 networkmahanagar 🔊 Listen to this नेटवर्क महानगर / आंध्र प्रदेश ”ऑपरेशन सिंदूर” के बाद सीमा पर बढ़े तनाव में आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले के वीर सपूत जवान मुरली नायक पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हो गए। उन्होंने ड्यूटी के दौरान 5 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया। उनके गांव और पूरे जिले में गहरा शोक और गर्व का माहौल है। एक ओर लोग उनकी वीरता पर गर्व कर रहे हैं, तो दूसरी ओर आँसू थमने का नाम नहीं ले रहे। जम्मू-कश्मीर सीमा पर तड़के 3:00 बजे पाकिस्तान ने अकारण भारी गोलीबारी की, जिसमें कई नागरिकों की भी जान जाने की खबर है। वीर जवान मुरली नायक, जो गोरंतला मंडल के पुट्टा गुंडलपल्ली थांडा गांव के निवासी के निवासी थे, गंभीर रूप से घायल हुए और वीरगति को प्राप्त हो गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शहीद मुरली नायक ने मरते दम तक संघर्ष किया और पांच पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया। उनके साहस और बलिदान ने गांव के युवाओं और देशवासियों को गर्व और प्रेरणा से भर दिया है। आंध्र प्रदेश के बेटे एम. मुरली नायक का साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उनका अंतिम संस्कार राज्य सरकार द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। जिसमें सेना के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य प्रशासन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। मुरली नायक उन जवानों में शामिल थे जो जम्मू-कश्मीर के संघर्ष क्षेत्रों में तैनात थे। जहां पिछले कई दिनों से पाकिस्तान द्वारा लगातार सीज़फायर उल्लंघन किया जा रहा है। 8 मई की रात, पाकिस्तान की ओर से की गई अचानक फायरिंग का भारत की सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन इसी बीच गोलीबारी में मुरली नायक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि मुरली बचपन से ही साहसी और अनुशासित थे। वह अक्सर कहते थे, अगर देश को मेरी जरूरत पड़ी, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। आज वही बेटा देश के लिए शहीद हो गया। गांव के युवा उनके प्रेरक जीवन से प्रेरणा ले रहे हैं और कई ने सेना में भर्ती होने की इच्छा भी जताई है। पूरे जिले में वीर जवान को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। गांव के लोगों ने कहा कि वे शहीद के सम्मान में स्थानीय स्कूल का नाम ”शहीद मुरली नायक विद्यालय” रखने की मांग करेंगे। देश मुरली नायक की शहादत को कभी नहीं भूलेगा। मुरली नायक के पिता एक किसान और माँ गृहिणी हैं। वे अपने बेटे की वीरगति की खबर सुनकर गहरे सदमे में हैं, लेकिन साथ ही गर्व भी महसूस कर रहे हैं। मुरली नायक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। राज्य सरकार ने शहीद के परिवार को 50 लाख की सहायता राशि, शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी, और बच्चों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाने का ऐलान किया है। शहीद मुरली नायक का पार्थिव शरीर विशेष विमान से उनके पैतृक गांव लाया जाएगा और कल उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दी श्रद्धांजलि! आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर मुरली नायक के बलिदान पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा- देश की रक्षा में श्री सत्य साईं जिले के पेनुकोंडा क्षेत्र के वीर सपूत मुरली नायक की शहादत की खबर से मन अत्यंत दुखी है। उन्होंने ”भारत माता” की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। मैं इस वीर सैनिक को नमन करता हूँ और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। Post Views: 22