नागपुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र आदित्य ठाकरे बोले- मुंबई में दशहरा रैली के लिए शिवसेना का आवेदन स्वीकार नहीं कर रहे अधिकारी 28th August 2022 Network Mahanagar 🔊 Listen to this नागपुर/मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अधिकारी मुंबई में उनकी पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली आयोजित करने के आवेदन को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। आदित्य ठाकरे ने यहां हवाईअड्डे पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुटों द्वारा रैली के लिए अनुमति के लिए आवेदन करने की संभावना है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिवसेना मुंबई में अपनी वार्षिक दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति मांग रही है, लेकिन अधिकारी हमारे आवेदन को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। यह (एकनाथ शिंदे सरकार) एक दमनकारी सरकार है। यह पूछे जाने पर कि क्या एकनाथ शिंदे गुट दशहरा रैली को हाईजैक करने की कोशिश कर रहा है, उन्होंने कहा कि लोगों को पता चल गया है कि विद्रोहियों के मुखौटे के पीछे क्या है और वे इसे पसंद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ‘शिवसंवाद यात्रा’ को राज्यभर में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, देश और दुनिया के लोगों ने देखा है कि यह (शिंदे सरकार) ‘खोखे की सरकार’ है। बता दें कि अक्टूबर 2021 में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री व शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी की परंपरागत दशहरा रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर जमकर भड़ास निकाली थी। उद्धव ठाकरे ने कहा था कि संघीय ढांचे में राज्यों को सार्वभौमता दी गई है, लेकिन केंद्र लगातार हमारे कामकाज में हस्तक्षेप कर रहा है। महाराष्ट्र को अलग नजरिए से देखा जा रहा है। एक मंत्री पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोल्हापुर जाने से भाजपा नेता किरीट सोमैया को रोका गया, तो यह प्रचार किया जाने लगा कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया। पुलिस को भी माफिया बता दिया, लेकिन उत्तर प्रदेश में अखिलेश को रोका गया, राहुल को रोका गया, प्रियंका को नजरबंद किया गया, तो वहां क्या लोकतंत्र के बाग लहलहाने लगे हैं? Post Views: 209