जम्मू कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक खबरें

‘ओम’ के उच्चारण से गूंजायमान हुआ मार्तंड सूर्य मंदिर!

ओम मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान की ओर से हुआ धार्मिक आयोजन

निकाली गई शोभायात्रा, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना!

अनंतनाग: कश्मीर में बदली फिजा के बीच मार्तंड सूर्य मंदिर मट्टन अब फिर से ऊँचे स्वर में ‘ओम’ के उच्चारण से गूंजायमान हो उठा। धार्मिक स्थल पर ओम मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान, रायपुर व उत्तराखंड ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने प्रभु मार्तंड की महिमा का गुणगान किया। ओम के उच्चारण और मंत्रोच्चार से पूरी वादियां गूंज उठी।

देश की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों ने किया 'ओम' का उच्चारण
देश की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों ने किया ‘ओम’ का उच्चारण!

इस मौके पर मार्तंड तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार सिद्ध और कश्मीरी पंडितों ने ओम मंडली के सभी भक्तों का स्वागत किया। भक्तों ने मंदिर में माथा टेककर लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की।

देश की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों का 'ओम मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान' की ओर से किया गया सम्मान!
देश की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों का ‘ओम मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान’ की ओर से किया गया सम्मान!

ओम मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान की प्रमुख देवकी माया की देखरेख में शोभायात्रा को गंगानंद बैरवा मंदिर तक ले जाया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। देवकी माया ने बताया कि कश्मीर में इस उच्चारण का आयोजन एक सुंदर और सुखद अनुभव रहा। उन्होंने इस धार्मिक आयोजन में सहयोग देने के लिए कश्मीरी पंडितों और स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर मार्तंड तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार सिद्ध ने कहा कि सरकार को कश्मीर घाटी में ऐसे धार्मिक आयोजनों के लिए सुरक्षा और सुविधा प्रदान करनी चाहिए।