जळगावब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र जलगांव में पुलिस की गाड़ी पर गिरा पेड़, दो अधिकारियों की मौत; 3 की हालत गंभीर 30th June 2023 Network Mahanagar 🔊 Listen to this जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में कसोदा-एरंडोल मार्ग पर अंजनी परियोजना नहर के पास पुलिस वाहन पर पुराना इमली का पेड़ गिर जाने दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में घायल तीन पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। पुलिस निरीक्षक गणेश अहिरे के मुताबिक, जलगांव जिला आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच टीम सरकारी वाहन से गुरुवार को देर रात कसोदा से एरंडोल जा रही थी। इसी दौरान अंजनी परियोजना के पास एक पुराना विशाल इमली का पेड़ पुलिस वाहन पर गिर गया। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार सहायक पुलिस निरीक्षक सुदर्शन दातिर (36) और पुलिस नायक अजय चौधरी (38) जो जलगांव पुलिस बल की आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing, EOW) में तैनात थे, दोनों मृतक पेड़ के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन सहायक पुलिस निरीक्षक भरत जेठवे, नीलेश सूर्यवंशी और चंद्रकांत शिंदे भी घायल हो गए। इन तीनों लोगों को रात में जलगांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। Post Views: 179