क्रिकेट और स्पोर्टब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई शहर

‘जायसवाल फाउंडेशन’ की महिला टीम ने जीता मैच, संस्था ने किया सम्मानित

नेटवर्क महानगर / मुंबई
जायसवाल यूथ फेडरेशन एवं सरस्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में जायसवाल फाउंडेशन की महिला विंग ने मैच जीत कर (SARASWATI DEVI MEMORIAL CUP 2025) ट्रॉफी अपने नाम किया। यह मैच पिछले महीने मालाड में खेला गया था, जिसमें जायसवाल फाउंडेशन की महिला टीम विनर हुईं थी। जिसके उपलक्ष में सोमवार को विनिंग टीम का हौसला अफजाई करने के लिए फाउंडेशन की ओर से उन्हें सम्मान पत्र, पुष्पगुच्छ एवं नकद राशि प्रदान की गई।

टीम में ये महिला खिलाडी रहीं शामिल?
ऋतु जायसवाल
रानी गुप्ता
संध्या गुप्ता
सत्या गुप्ता
अनामिका जायसवाल
कृतिका जायसवाल
पूजा जायसवाल

इस मौके पर जायसवाल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष ओमकार जायसवाल, अध्यक्ष विनोद कलवार, सचिव संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोहित जायसवाल, ट्रस्टी एवं पत्रकार राजेश जायसवाल, ट्रस्टी शुभलाल जायसवाल, राजेश प्रसाद जायसवाल, मदन जायसवाल, राकेश जायसवाल, काशीनाथ जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, अमित गुप्ता, महिला अध्यक्ष प्रिती जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।