ठाणेब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर ठाणे में नाबालिग लड़की से घिनौनी हरकत, छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज 11th February 2025 networkmahanagar 🔊 Listen to this नेटवर्क महानगर/ठाणे ठाणे जिले से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां अपने पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की से कथित रूप से 21 वर्षीय आरोपी द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ठाणे पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पेशे से दर्जी 21 वर्षीय आरोपी 8 फरवरी को लड़की को जबरदस्ती कलवा इलाके के भास्कर नगर स्थित अपने घर ले गया और कथित तौर पर लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके बाद उसे गलत तरीके से छुआ। बाद में लड़की ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को 9 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 74 महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण यानी पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। Post Views: 18