ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

तीसरी बार केन्द्रीय सेंसर बोर्ड के सदस्य बने भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता!

मुंबई: महाराष्ट्र भाजपा के नेता अर्जुन गुप्ता को तीसरी बार केन्द्रीय सेंसर बोर्ड का सदस्य बनाकर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण विभाग ने बड़ी जवाबदारी दी है। अर्जुन गुप्ता द्वारा किये गए कार्यों से प्रभावित होते महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले व कार्यलय मंत्री मुकुंद कुलकर्णी ने अर्जुन गुप्ता के नाम की सिफारिश सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से की थी।

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गुप्ता को तीसरी बार केन्द्रीय सेंसर बोर्ड का सदस्य बनाये जाने पर वरली भाजपा नेता हरिनाथ तिवारी, बालगोविन्द तिवारी, घनश्याम कोली, सुभाष शर्मा, राधेश्याम यादव, पोपट कांबळे समेत तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी हैं।