ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

नवी मुंबई के शाबाज गांव में 3 मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के फंसे होने की आशंका;

नवी मुंबई: शनिवार को सुबह करीब 4.30 बजे सीबीडी बेलापुर के शाबाज गांव में एक जी प्लस तीन मंजिला इमारत ढह गई। इमारत गिरने का पता चलते ही कुल 52 लोग इमारत से बाहर भागे, जिनमें से दो लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया और दो के अंदर फंसे होने की आशंका है। इमारत में 17 फ्लैट और दो दुकानों में कुल मिलाकर करीब 50 लोग रह रहे थे।
नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त कैलाश शिंदे सुबह करीब 6 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5 बजे, सेक्टर 19 के शाबाज गांव में एक इमारत ढह गई। इमारत ढहने से ठीक पहले 39 लोग और 13 बच्चे बाहर आ गए थे। बचाए गए लोगों को बचाव आश्रय में भेज दिया गया है। इमारत सिर्फ़ 10 साल पुरानी है और हम इसकी जांच करेंगे कि यह इतने कम समय में कैसे ढह गई?