दिल्लीदेश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

पीएम मोदी ने भारतीय सेना के साथ मनाई दीपावली!

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेना के साथ दीपावली मनाते रहे है। इस बार भी वह कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सैनिकों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे। प्रधानमंत्री जम्मू तकनीकी हवाई अड्डे से नौशेरा पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना के साथ दीपावली मनाई। मोदी ने देश की रक्षा करने और दुश्मनों से लड़ने के लिए सेना की सराहना की।
प्रधानमंत्री नौशेरा में सैनिकों के साथ रहेे और सेना के कमांडरों से बातचीत की। पीएम मोदी सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे सहित सेना के शीर्ष कमांडरों द्वारा प्रस्तुत एक ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा भी की। प्रधानमंत्री के दौरे केा लेकर नरवणे ने नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति का निरीक्षण किया था।

राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी दिवाली की शुभकामनाएं!
रोशनी के महापर्व दिवाली पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति कोविन्द ने कहा- दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली बुराई पर अच्‍छाई की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। आइए, हम सब मिलकर, इस त्‍योहार को स्‍वच्‍छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्‍प लें।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा- दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए। सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा- सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व सभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- दीपावली के पावन पर्व की आपको एवं आपके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में उल्लास, उन्नति, सुख एवं समृद्धि में अभिवृद्धि करे, यही ईश्वर से कामना है। दीपावली के पावन अवसर पर आपको और आपके पूरे परिवार को बधाई!

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- दीपक का उजाला बिना किसी भेदभाव के सबको रौशनी देता है- यही दीपावली का संदेश है। अपनों के बीच दिवाली हो, सबके दिलों को जोड़ने वाली हो!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके कहा- रंगोली के रंग आपके जीवन में भर जाएं। दीयों का उजाला आपके जीवन को सुख, समृद्धि एवं खुशियों की रोशनी से भर दे। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!