ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

प्यार में मिला धोखा तो लड़की ने कर ली खुदकुशी! मरने से पहले बनाया वीडियो, फिर खुला राज?

बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर दो बार किया प्रेग्नेंट!

मुंबई: माहिम से एक हैरान कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां अपने बॉयफ्रेंड की बेवफाई से आहत होकर एक लड़की ने खुदकुशी कर ली और मरने से पहले उसने अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो भी बनाया। जिसमें लड़की ने बताया है कि कैसे शादी का झांसा देकर उसके बॉयफ्रेंड ने दो बार उसे प्रेग्नेंट भी किया था। वीडियो में लड़की ने बताया कि वह ओवैश नाम के लड़के से प्यार करती है। लेकिन अब वह उससे शादी नहीं करना चाहता। इसलिए वह अब इस दुनिया में नहीं रहना चाहती। इस वीडियो को अपने परिजनों को भेजने के बाद लड़की ने मौत को गले लगा लिया।

इस वीडियो की जानकारी होने पर लड़की के परिजन हैरान रह गए। परिवार में मातम छा गया। बाद में इसी वीडियो के आधार पर लड़की के बॉयफ्रेंड ओवैश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। अब पुलिस ने आरोपी ओवैश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

माहिम पुलिस के मुताबिक, लड़की करीब दो साल से आरोपी ओवैश के संपर्क में थी। इन दो सालों में दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कने का दावा भी करते थे।दोनों जल्द से जल्द शादी भी करना चाहते थे। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि ओवैश लड़की को शादी का झांसा देकर उसका इस्तेमाल कर रहा था और वो प्यार में मिले इस धोखे को बर्दाश्त नहीं कर पाई और खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि लड़की ने शादी के लिए बॉयफ्रेंड पर दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। जिसे लेकर कई दिनों से उनकी बेटी काफी परेशान रहती थी। वह किसी से बातचीत भी नहीं करती थी। इस बारे में उससे कई बार पूछा भी गया, लेकिन उसने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। वहीं, अब उसके सुसाइड करने के बाद उसके वीडियो से पूरी कहानी हम लोगों के सामने आई है। फिलहाल, पुलिस इस घटनाक्रम से संबंधित अन्य तथ्यों की भी जांच-पड़ताल में जुटी है।