ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मशहूर अभिनेत्री शशिकला का मुंबई में निधन!

मुंबई: मशहूर अभिनेत्री शशिकला का रविवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया जिनमें खूबसूरत, अनुपमा, कभी खुशी कभी गम चर्चित फिल्में हैं। कई अन्य फिल्में भी हैं जिनमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें आरती और गुमराह फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया था।

6 दशक के अपने करियर में उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। शशिकला ने 1960 से 70 के दशक में ‘आरती’, ‘गुमराह’ और ‘छोटे सरकार’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन सहायक भूमिका निभाईं थी।
महाराष्ट्र के सोलापुर में जन्मी शशिकला जावलकर ने 5 साल की उम्र से ही स्टेज पर अभिनय करना शुरू कर दिया था। उनके पिता के दिवालिया हो जाने के बाद शशिकला परिवार सहित मुंबई आ गईं थी और उन्होंने फिल्मों में काम की तलाश शुरू कर दी थी। उनकी पहली फिल्म थी 1945 में आई ‘ज़ीनत’ जिसका निर्देशन जानी-मानी अभिनेत्री नूरजहां के पति सैय्यद शौकत हुसैन रिजवी ने किया था। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए शशिकला को 2007 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने शशिकला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, शशिकला ने अनेक केंद्रीय भूमिकाओं के माध्यम से भारतीय सिनेमा को उल्लेखनीय योगदान दिया है।