maharashtra bus car accident news
सांगली: महाराष्ट्र के सांगली में वीटा-महाबलेश्वर स्टेट हाईवे पर गुरुवार को बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एयर बैग खुलने से कार ड्राइवर बच गया। सूचना मिलने पर पहुंची वीटा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार एक बस से टकरा गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार चालक को नींद आ गई थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ। सड़क दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
हादसा खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ। फिलहाल, हादसे की वजह सामने नहीं आई है। बस पुणे से मुंबई जा रही थी।
