ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्य

महाराष्ट्र में अब सिर्फ 8 घंटे की ड्यूटी करेंगी महिला कांस्टेबल, पहले थी 12 घंटे की शिफ्ट

मुंबई: महाराष्ट्र के पुलिस महासंचालक संजय पांडेय ने राज्य के पुलिस दल में कार्यरत तमाम महिला पुलिसकर्मियों (कांस्टेबल) के लिए बेहद अहम और तकलीफ को कम करने वाला फैसला लिया है। अब सभी महिला पुलिसकर्मियों के ड्यूटी के घंटो को कम कर दिया गया है। जिससे अब उन्हें सिर्फ 8 घंटे ही ड्यूटी करनी होगी। इसके पहले उन्हें 12 घंटों की ड्यूटी करनी पड़ती थी।
डीजीपी संजय पांडेय के मुताबिक, इस कदम से महिलाकर्मियों को अपनी पारिवारिक और नौकरी की जिम्मेदारी को अच्छे ढंग से निभाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा कुछ दिनों पहले उन्होंने यह बात भी कही थी कि पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश के एक दिन पहले उन्हें लम्बी और तनावपूर्ण ड्यूटी में ना लगाया जाए। संजय पांडेय पद संभालने के बाद से ही लगातार पुलिस कमर्चारियों की तकलीफों को दूर करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
फ़िलहाल, यह आदेश एक प्रयोग के तौर पर दिया गया है। इसके बाद यह चेक किया जायेगा कि इस आदेश से असल में महिला पुलिस कांस्टेबल के लिए कितना फायदा हुआ है। फ़िलहाल यह प्रयोग अगले आदेश तक जारी रहेगा।