ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

ठाणे: डोम्बिवली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपित और दबोचे गए

मुंबई/ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नवी मुंबई से दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 26 हो गई है। वहीं, दो किशोर पहले से ही हिरासत में लिए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि ठाणे जिले में 15 वर्षीय किशोरी के साथ आठ महीने के दौरान कई जगह सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। कथित घटना डोंबिवली, बदलापुर, मुरबाड और रबाले समेत विभिन्न जगहों पर इस साल 29 जनवरी और 22 सितंबर के बीच हुई। पीड़िता ने 33 आरोपितों को नामजद कराया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों को गुरुवार की रात नवी मुंबई से पकड़ा है। इनमें से एक को रबाले से दबोचा गया है। इस मामले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार हो चुका है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर डोंबिवली में मानपाड़ा पुलिस ने 33 लोगों के खिलाफ आइपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ बच्चों के साथ यौन अपराध से संरक्षण (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज किया है।मुंबई/ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नवी मुंबई से दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 26 हो गई है। वहीं, दो किशोर पहले से ही हिरासत में लिए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि यह शर्मनाक घटना ठाणे जिले की है। यहां 15 वर्षीय किशोरी के साथ आठ महीने के दौरान कई जगह सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। कथित घटना डोंबिवली, बदलापुर, मुरबाड और रबाले समेत विभिन्न जगहों पर इस साल 29 जनवरी और 22 सितंबर के बीच हुई। पीड़िता ने 33 आरोपितों को नामजद कराया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों को गुरुवार की रात नवी मुंबई से पकड़ा है। इनमें से एक को रबाले से दबोचा गया है। इस मामले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार हो चुका है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर डोंबिवली में मानपाड़ा पुलिस ने 33 लोगों के खिलाफ आइपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ बच्चों के साथ यौन अपराध से संरक्षण (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कहा, मामले में कोई राजनीतिक संपर्क नहीं
ठाणे के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सोनाली ढोले ने कहा है कि मामले में प्रथमदृष्टया कोई राजनीतिक संपर्क नहीं पाया गया है। इस मामले में गठित एसआइटी की अगुआई कर रही ढोले ने कहा कि पीडि़ता की हालत स्थिर है।

कार्रवाई के लिए महापौर ने पुलिस को सराहा
मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने यौन उत्पीड़न के एक अन्य मामले में भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस की सराहना की है। महिला भाजपा कार्यकर्ता का उनकी पार्टी के ही एक साथी ने यौन उत्पीड़न किया था। महापौर ने कहा कि उचित और समय पर कार्रवाई करने के लिए उन्हें मुंबई पुलिस पर गर्व है।