ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर को धमकी देने वाला युवक गुजरात से गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की महापौर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर को जान से मारने की धमकी देने वाले 20 वर्षीय एक शख्स को पुलिस ने बुधवार को गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज डोडिया के रूप में हुई है। आरोपी ने मेयर किशोरी पेडनेकर के मोबाइल पर फोन किया था। आरोपी ने हिंदी में बात की और मेयर को गाली दी और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद मेयर ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस के पास केवल मोबाइल नंबर था और तकनीकी के माध्यम से पुलिस आरोपी मनोज तक पहुंचने में सफल रही। मनोज को पुलिस अधिकारियों ने बुधवार शाम को पकड़ा था। हालांकि, आरोपी ने किशोरी को धमकी क्यों दी थी। अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है।
मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर को पिछले साल दिसंबर में धमकी भरा फोन आया था। पुलिस अधिकारी आरोपी को लेकर गुरुवार शाम तक मुंबई पहुंचेंगे। उसके बाद पुलिस हिरासत की मांग के लिए मनोज को अदालत में पेश करेंगे। बता दें कि बीएमसी चुनाव अगले साल होने वाले हैं। पेडनेकर को वर्ष 2019 में मुंबई के मेयर के रूप में चुना गया था, वह शिवसेना की नगरसेविका हैं।