ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के जनआहार कैंटीन में लगी भीषण आग!

मुंबई: मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित ‘जन आहार’ कैंटीन में दोपहर करीब तीन बजे भीषण आग गई। आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। चारों ओर आग की बड़ी-बड़ी लपटें और काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।
इस बीच तुरंत दमकल विभाग को घटना के बारे में सूचित किया गया। आग की घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया है।

फिलहाल, आग की घटना में अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। इसके अलावा कैंटीन में आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है? खबर लिखे जाने तक घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।