ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने की खुदकुशी, घर में लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद

मुंबई: टीवी एक्टर कुशल पंजाबी का निधन हो गया है। वह मुंबई के पाली हिल स्थित अपने आवास पर मृत अवस्था में पाए गए।
मुंबई पुलिस ने उनके आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की है, हालांकि आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार कुशल विजय पंजाबी (उम्र 42 साल) ने पंखे से लटककर ख़ुदकुशी की है। उन्हें भाभा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है और जांच की जा रही है।

करणवीर बोहरा ने शेयर की शॉकिंग न्यूज
कुशल के दोस्त और एक्टर-प्रड्यूसर करणवीर बोहरा ने कुछ तस्वीरें ट्वीट करते हुए उनकी मौत पर दुख जताया है। करणवीर लिखते हैं- ”तुम्हारे निधन की खबर ने मुझे चौंका दिया है। अभी भी मैं इस बात को नहीं मान पा रहा हूं। मुझे पता है तुम जहां भी होंगे खुश होंगे। जिस तरह से तुमने अपनी जिंदगी को जिया उससे मुझे कई तरह से प्रेरित किया। लेकिन मुझे क्या पता था।”

”डांसिंग, फिटनेस, ऑफ-रोड बाइकिंग, फादरहुड और इन सबसे ऊपर, तुम्हारा मुस्कुराता हुआ चेहरा, खुशमिजाज नेचर और गर्मजोशी… मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा। तुम्हें हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिसने अपना पूरा जीवन जिया।”
कुशल को पिछली बार सीरियल इश्क में मरजावां में देखा गया था। कुशल पंजाबी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने यूरोपियन लड़की से शादी की, उनका एक बेटा भी है। जिसका जन्म 2016 में हुआ था। कुशल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वे कई बड़ी फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रहे थे।

पुलिस को कुशल के घर से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के अनुसार, कुशल ने डेढ़ पन्नों के नोट में लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को भी ज़िम्मेदार न ठहराया जाए।