ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: ‘प्रतिज्ञा’ फेम ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ का निधन! मौत की ये है वजह..

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी जगत की दुनिया से एक दुखद खबर आई है। एक वक्त था जब ‘प्रतिज्ञा’ सीरियल सबका फेवरेट सीरियल हुआ करता था। शो में सबसे चहेता किरदार ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ का था, जिसे अनुपम श्याम ने निभाया था। बीती रात अनुपम श्याम का निधन हो गया। अभिनेता अनुपम श्याम मुंबई के लाइफलाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में पिछले चार दिनों से भर्ती थे। इलाज के दौरान अनुपम श्याम का मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हो गया।
अनुपम श्याम के निधन की खबर मिलते ही एक्टर यशपाल शर्मा अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, मुझे पता चला की उनका निधन हो गया। इस लिए मैं दौड़ा चला आया तो पता चला कि उनकी सांसे चल रही थीं। बाद में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित किया। बीते 4 दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें हाई ब्लड शुगर की समस्या थी और वो अपनी आखिरी फिल्म की शूटिंग के दौरान इंजेक्शन लिया करते थे।
परिवार ने बताया कि सुबह अनुपम श्याम के शव को न्यू दिंडोशी म्हाडा कॉलोनी घर लेकर जाएंगे और सुबह ही 11।30 बजे के आसपास उनका अंतिम संस्कार हब मॉल के सामने स्मशान घाट पर किया जाएगा। अभिनेता को टेलीविजन और फिल्मों में कई लोकप्रिय किरदारों के लिए जाना जाता है।
अभिनेता अनुपम श्याम को ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह की भूमिका निभाने के बाद खूब पॉपुलैरिटी मिली। फिलहाल, वो ‘प्रतिज्ञा 2’ में काम करते नजर आ रहे थे। अनुपम श्याम ने कई और सीरियल्स में काम किया, जैसे ‘क्योंकी, जीना इसी का नाम है’, ‘अमरावती की कथायें’, ‘हम ने ली है शपथ’ और ‘डोली अरमानों की’। इन लोकप्रिय शोज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाएं रही हैं।

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ जैसी फिल्मों में किया काम
अनुपम श्याम ने ‘परजानिया’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘लगान’, ‘दिल से’, ‘नायक: द रियल हीरो’ और ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है