उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश यादव निरहुआ को हुआ कोरोना! दो ‘क्रू मेंबर्स’ की भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

मुंबई: भोजपुरी फिल्म सुपरस्टार दिनेश यादव (निरहुआ) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। निरहुआ इस वक्त यूपी के बांदा में फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ की शूटिंग कर रहे थे। उनके साथ शूटिंग में शामिल दो क्रू मेंबर्स की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ दिन पहले ही भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री आम्रपाली भी संक्रमित पाई गई थीं।

लगातार दूसरे दिन 1.60 लाख से ज्यादा केस मिले
देश में कोरोना की रफ्तार डराने वाली है। सोमवार को 1 लाख 60 हजार 694 नए मरीज मिले। 96,727 ठीक हुए और 880 की मौत हो गई। यह लगातार दूसरा दिन था जब नए मरीज 1 लाख 60 हजार से ज्यादा मिले। एक दिन पहले रविवार को 1 लाख 59 हजार 914 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
देश में अब तक करीब 1.37 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.22 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 71 हजार 89 ने जान गंवाई है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में इस महीने 11 दिन में ही 6 लाख 78 हजार 519 की बढ़ोतरी हुई है। 1 अप्रैल को 5 लाख 80 हजार 387 एक्टिव केस थे, जो अब बढ़कर 12 लाख 58 हजार 906 हो गए हैं। सोमवार को इसमें 62,946 का इजाफा हुआ।

महाराष्ट्र में सोमवार को 51,751 नए मरीज मिले। 52,312 मरीज ठीक हुए और 258 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 34.58 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.34 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 58,245 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.64 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।