दिल्लीनागपुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: मनोहर जोशी और उद्धव ठाकरे से मिले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजनीतिक कयासों का बाजार गर्म…

मुंबई: शिवसेना-भाजपा के तनावपूर्ण संबंधों के बीच गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सुबह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी व शाम को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले। गडकरी की इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में कयासों का बाजार गर्म कर दिया है।
1995 में पहली बार बनी शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री मनोहर जोशी ने नितिन गडकरी को सार्वजनिक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी। उसी दौरान गडकरी द्वारा बनवाए गए मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे से उनकी ख्याति एक दूरदर्शी नेता के रूप में हुई थी। सुबह गडकरी मनोहर जोशी के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे तो राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गईं, लेकिन मुलाकात का सिलसिला यहीं नहीं थमा। गडकरी शाम को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मिलने उनके निवास पर जा पहुंचे। इन मुलाकातों का मकसद अभी सार्वजनिक तो नहीं हो पाया है, लेकिन कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। सह्याद्री अतिथीगृह में सीएम ठाकरे की बैठक में भी गडकरी ने राष्ट्रीय महामार्ग विकास के बारे में जानकारी ली।