ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: मलाड में युवक ने युवती को गोली मार की खुदकुशी, मामला दर्ज

मुंबई: मुंबई के मलाड इलाके में सोमवार रात 9 बजे के आस-पास एक युवक ने एक युवती के गोली मारी और बाद में खुद भी खुदकुशी कर ली। ये घटना मलाड इलाके के इनफिनिटी मॉल के सामने हुई। इस वारदात को अंजाम देने के लिए युवक ने देसी कट्टे का प्रयोग किया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार ये मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंच गई। युवक और युवती को तुरंत कांदिवली स्थित शताब्‍दी अस्‍पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्‍टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

गौरतलब है कि 1 जनवरी नए साल की पहली रात को मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी थी। मुंबई के खार इलाके में नए साल के जश्‍न के मौके पर एक 19 वर्षीय लड़की की हत्‍या कर दी गई। इस घटना में आरोपित लड़की के प्रेमी और उसकी सहेली को पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार युवती ने उन दोनों को आ‍पत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसकी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया। पहले उनके बीच विवाद शुरु हुआ और उसके बाद हाथापाई भी हुई। जिसके बाद युवती को जान से मार दिया गया।
मुंबई पुलिस के अनुसार, ये मामला हत्‍या का बताया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ये घटना खार वेस्‍ट में नए साल की पार्टी के दौरान हुई थी। पुलिस का कहना है कि इस बात की भी जांच की जाएगी कि मुंबई में प्रतिबंध के बावजूद छत पर पार्टी का आयोजन कैसे हो रहा था? मृतका की शिनाख्त जाह्नवी कुकरेजा के तौर पर की गई है। ये पार्टी भगवती हाइट्स में हो रही थी इसमें नौ अन्‍य लोग भी शामिल थे। लड़की ने बिल्डिंग की छत पर पानी की टंकी के समीप अपने प्रेमी और सहेली को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।