उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती, आज मिल सकती है छुट्टी…

यूपी/मुंबई: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 80 वर्षीय नेता, जो पूर्व रक्षामंत्री भी रहे हैं, डॉक्टरों की सलाह पर तीन दिन पहले अस्पताल आए।

पेट से संबंधित बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती
वरिष्ठ नेता के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि उन्हें पेट में कुछ शिकायत को लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव को मुंबई स्थानांतरित करने की सलाह दी गई थी और वह तीन दिन पहले यहां आए। उन्होंने कहा कि रविवार को अस्पताल से उनको छुट्टी मिल सकती है।

हाल ही में लखनऊ के SGPGI में हुए थे भर्ती
हाल ही में मुलायम सिंह यादव लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (SGPGI) में भर्ती हुए थे। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इमरजेंसी में उनका परीक्षण किया गया। हालांकि जांच के बाद मुलायम सिंह घर लौट गए थे। डॉक्टर्स ने बताया था कि खतरे जैसी कोई बात नहीं है, यह रूटीन चेकअप है। पीजीआई के निदेशक डॉ राकेश कपूर के अनुसार मुलायम सिंह यादव को पेट में दिक्कत थी, जिसके बाद उन्हें पीजीआई बुलाया गया था।