ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्य

मुंबई में शराब की होम डिलीवरी, जानिए- क्या है टाइमिंग…

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने सख्त लॉकडाउन का संकेत दिया है। सूत्रों के मुताबिक, रविवार को टास्क फोर्स की विशेष बैठक बुलाई गई है। चर्चा है कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 8 दिन या फिर 15 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि, इस पर पर आखिरी फैसला रविवार और सोमवार को होने वाली कई बैठकों के बाद ही लिया जाएगा।
इस संबंध में शनिवार को मुख्यमंत्री ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस मीटिंग में उद्धव ठाकरे ने साफ इशारा कर दिया कि वह महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जल्द सख्त लॉकडाउन लगाना चाहते हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि लॉकडाउन के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने लोगों की मदद के लिए दो दिनों में योजना तैयार करने की बात कही। उद्धन से साफ कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सख्त लॉकडाउन लगाने की जरूरत है। सख्त लॉकडाउन और छूट दोनों एक साथ नहीं चल सकते।

महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन के बीच मुंबई में होम डिलीवरी के जरिए शराब बिक्री की इजाजत दी गई है। बीएमसी ने शराब की दुकानों को लाइसेंस के मुताबिक, बिक्री की इजाजत दी है। लेकिन शराब की सिर्फ होम डिलीवरी होगी। बीएमसी ने कहा है कि डिलीवरी सुबह 7 बजे से रात के 8 बजे तक हो सकती है और डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करना होगा।

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। मुंबई, पुणे, औरंगाबाद और नागपुर समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में सड़कें और बाजार सुने पड़े हैं।
राज्य में पहला वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात 8 बजे शुरू हुआ और यह सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। वीकेंड पर लॉकडाउन लगाने की घोषणा रविवार को की गई थी और राज्य सरकार ने सप्ताह के अन्य दिवसों में नाइट कर्फ्यू और दिन में निषेधात्मक आदेश लागू करने का ऐलान किया था। यह ‘ब्रेक द चेन कोविड-19 कार्य योजना का हिस्सा है। सप्ताहांत पर लॉकडाउन और अन्य पाबंदियां 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी। शहर के कई स्थानों पर लोग शराब की दुकानों के बाहर लम्बी कतारें लगाए देखे गए।