ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई में 25 दिनों बाद कोरोना के मामलों में गिरावट, एक दिन में आए 5,888 केस, हो सकती है ये वजहें…

मुंबई: देशभर में तबाही मचाती कोरोना महामारी (कोविड-19) की दूसरी लहर के बीच महाराष्ट्र से एक अच्छी खबर आई है। शनिवार के आंकड़ों के मुताबिक, 5,888 नए कोरोना के मामले सामने आए जो 30 मार्च के बाद सबसे कम आंके गए हैं। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, बढ़ाए गए परीक्षण और प्रवासी मजदूरों का पलायन दैनिक आंकड़ों की संख्या में गिरावट का कारण हो सकता है।
देश में शनिवार को कोविड-19 के 3,46,786 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,66,10,481 हुई। संक्रमण की वजह से देश में 2,624 और नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,89,544 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,52,940 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,38,67,997 है।
देश में लगातार बढ़ते मामलों के बाद शनिवार को मुंबई में 12 अप्रैल के बाद पहली बार अच्छी खबर मिली। शहर में एक दिन में केवल 6,905 नए मामले सामने आए थे। 30 मार्च को शहर में कोविड-19 के 4,758 मामले दर्ज किए गए थे। जिसके बाद आंकड़े लगातार बढ़ते गए।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में लगातार होते परिक्षण और मजदूरों के पालायन के बाद आंकड़ों में कमी देखी गई है। उन्होंने आगे बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन के संकेत दिए थे। जिसके बाद प्रवासी मजदूरों को शहर छोड़ना पड़ा। मध्य और पश्चिम रेलवे ने पिछले कुछ हफ्तों में लगभग 500 स्पेशल ट्रेनें चलाई थी। जिसमें से ज्यादातर पूरी क्षमता वाली थी।
पिछले कुछ हफ्तों में शनिवार के मामलों में गिरावट के बाद पॉजिटिव दर 18 से घटकर 15 प्रतिशत हो गई। शहर में मामलों की कुल वृद्धि दर 1.26 प्रतिशत है।