महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: युवक की पिटाई के आरोप में शिवसेना नेता नितिन नांदगांवकर गिरफ्तार, 2 घंटे में मिली जमानत

शिवसेना नेता नितिन नादगांवकर ने युवक को ऑफिस में बुलाकार पीटा

मुंबई: 26 जनवरी की रात को माटुंगा रेलवे स्टेशन पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को मारने और उसका फेसबुक लाइव वीडियों बनाने के आरोप में शिवसेना नेता नितिन नांदगांवकर को पहले गिरफ्तार किया गया। हालांकि, गिरफ्तारी के सिर्फ दो घंटे बाद ही उन्हे जमानत दे दी गई।
अंटॉपहिल पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया शिवसेना कार्यकर्ताओं की पहचान नितिन नांदगांवकर और दर्शनबीर सिंह कोछड़ (हनी), सुरजीत सिंह कोछड़ के रूप मे हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है पीड़ित पर आरोप?
रजीवुर रहमान हबीबुर रहमान खान ने इन दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार नितिन नांदगांवकर और दर्शनबीर सिंह ने खान को फोन किया और कुछ काम से पंजाबी कॉलोनी पार्टी के शाखा में आने को कहा, लेकिन जब वह वहां पहुंचा तो दोनों ने उन्हें पीटा। पुलिस के अनुसार, खान को सीटीटीवी कैमरे में एक महिला को घूरते और छेडछाड़ करते हुए माटुंगा रेलवे स्टेशन पर देखा जा सकता है।
सीसीटीवी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें माटुंगा स्टेशन में एक छात्रा अपने घर जाती हुई दिखाई दे रही है। अकेली छात्रा ब्रिज से होकर जा रही है, उसके आसपास कोई भी नहीं है। तभी सिरफिरा युवक पीछे से आता है और अचानक लड़की को चूम कर भाग जाता है। अचानक हुई इस घटना से छात्रा डर जाती है। यह सारी घटना स्टेशन में लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है।