ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: रात के समय बुजुर्गों से लूटपाट करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 20 से ज्यादा मामले दर्ज

मुंबई: बोरीवली पुलिस ने दो ऐसे लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो रात के समय राह चलते लोगों से लूटपाट किया करते थे। ये आमतौर पर बुजुर्गों को अपना निशाना बनाते थे।
जोन-11 के डीसीपी मोहन दहिकर ने बताया कि दोनों आरोपी रात में बुजुर्गों को रिक्शे में बिठाकर चाकू और पिस्तौल के दम पर उनसे लूटपाट करते थे। इनके खिलाफ मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इन आरोपियों को बुधवार सुबह कल्याण इलाके के एक घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश सिंह(31) और प्रवीण हेलकर(32) शामिल हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। डीसीपी मोहन दहिकर ने बताया कि इनसे पूछताछ में और भी खुलासे संभव है।