ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: रेलवे पुलिस ने महिला को लौटाया 26 साल पहले चोरी हुई सोने की चेन!

मुंबई: रेलयात्रा के दौरान चोरी हुई सोने की चेन रेलवे पुुलिस ने 26 साल बाद एक महिला को लौटाई है। चोरी की गुत्थी तो पुलिस ने थोड़े समय बाद ही सुलझा ली थी लेकिन पीड़िता को इसे वापस करने में इतनी देरी इसलिए हुई क्योंकि चोर के पकड़े जाने से पहले उसने अपना घर बदल लिया था। लेकिन काफी कोशिशों के रेलवे पुुलिस महिला का घर ढूंढने में कामयाब रही और महिला को उसका चेन वापस कर दिया गया। अधिकारी मिलिंद पाटिल ने शनिवार को चोरी हुई चेन लौटाई तो उसकी भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि उसने चेन वापस पाने की उम्मीद ही नहीं थी। महिला इस प्रयास से बेहद प्रभावित हुई और उसने रेलवे पुलिस का आभार जताया है। जिस महिला को 26 साल बाद चेन वापस सौंपी गई है उसका नाम पिंकी डिकुना है।
मुंबई सेंट्रल रेलवे पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर शैलेन्द्र धिवार ने बताया कि महिला ने 8 फरवरी 1994 को शाम साढ़े सात बजे के करीब चर्चगेट रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी। इसी दौरान चोर उनके गले से 7 ग्राम वजन की चेन खींचकर भाग गया। उन्होंने रेलवे पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसी साल 15 अप्रैल को महमद निजाम नसीर नाम के चोर को पकड़कर चेन बरामद कर लिया। लेकिन इसकी जानकारी देने के लिए जब पुलिस की टीम उनके ठाणे स्थित पते पर पहुंची तो जानकारी मिली कि वे अब वहां नहीं रहतीं। रेलवे पुलिस ने उनके बारे में जानकारी इकठ्ठा करने की कोशिश की लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली।
इसी बीच अदालत ने भी महिला को उसकी चेन वापस करने का आदेश दिया। इसके बाद रेलवे पुलिस ने फिर से महिला का पता ढूंढने की कोशिश की और पिंकी के पुराने घर के आसपास रहने वाले सभी लोगों से पूछताछ शुरू की। इसके बाद कुछ रिश्तेदारों के सुराग मिले जिनसे पुलिस को पता चला कि पिंकी अब वसई इलाके में रहती है। 26 साल बाद रेलवे पुलिस के अधिकारी मिलिंद पाटील ने शनिवार को चोरी हुई चेन लौटाई तो उसकी भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि उसने चेन वापस पाने की उम्मीद ही नहीं थी!