मुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: विर्सजन के लिए आप के घर तालाब लेकर आएगा भाजपा युवा मोर्चा

मुंबई: कोरोना संकट के बीच शुरू हुए दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व पर गणेश मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के घर पर मुंबई भाजपा युवा मोर्चा मूर्ति विर्सजन के लिए तालाब लेकर आएगा। शनिवार को दादर स्थित मुंबई भाजपा कार्यालय वसंत स्मृति में मुंबई भाजपा के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने ‘विसर्जन आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने कहा कि महानगर में कई ऐसे वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग हैं जिनके परिजन कामकाज के सिलसिले में विदेश में रहते हैं। ये वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग अपने घरों में गणेशजी की प्राण प्रतिष्ठा करते हैं, लेकिन गणेश मूर्ति के विसर्जन में उन्हें असुविधाएं होती है। इसलिए हमने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए विसर्जन आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत मुंबई में 36 रथ तैयार किए गए हैं। इस रथ पर तालाब की तरह धार्मिक परंपरा के अनुसार मूर्ति विसर्जन किया जा सकेगा। हर विधानसभा क्षेत्र में एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिस पर संपर्क के बाद इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश शिरोडकर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।