ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीति

मुंबई: शनिवार को कांग्रेस का भारत बचाओ, संविधान बचाओ मार्च

मुंबई: कांग्रेस अपने स्थापना दिवस के मौके पर मुंबई में केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में भारत बचाओ, संविधान बचाओ’ मार्च का आयोजन किया है। शनिवार को अगस्त क्रांति मैदान से गिरगांव चौपाटी स्थित लोकमान्य तिलक स्मारक तक सुबह 10 बजे कांग्रेस फ्लैग मार्च निकालेगी। यह जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने दी।
वहीं मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड ने बताया कि 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हस साल की तरह इस तरह भी मुंबई के तेजपाल सभागृह में मुंबई कांग्रेस की बैठक होगी।
बता दें कि इसी सभागृह में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। उसके बाद सभी कांग्रेस पदाधिकारी कांग्रेस के फ्लैग मार्च में शामिल होंगे।