ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: शिकायत से नाराज प्रधानाचार्य ने छात्रा पर फेंका तेजाब, चार लोगों पर FIR दर्ज

मुंबई: 15 साल की छात्रा पर उसके पूर्व प्रधानाचार्य और 3 अन्य कर्मचारियों ने सिर्फ इसलिए तेजाब फेंक दिया, क्योंकि उसने गलत ढंग से सजा देने पर उनकी शिकायत की थी। वारदात के बाद से चारों आरोपी फरार हैं।
घटना रविवार सुबह तकरीबन 6 बजे के आसपास की है। छात्रा पर यह हमला तब हुआ, जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए बाहर गई थी। विक्रोली पुलिस में मुताबिक, साल 2018 में छात्रा 9वीं क्लास में पढ़ती थी। एक दिन छात्रा को स्कूल के स्टाफ ने बिना गलती के सजा दे दी, जिसके बाद उसने भांडुप थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस बात से चारों स्टाफ नराज थे। आरोपियों में हुसैनारा (महिला), जावेद, अमन और हाशिम शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। फिलहाल उनकी तलाश में एक टीम गठित की गई है।

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
तेजाब फेंकने के बाद घायल छात्रा को पहले घाटकोपर के राजावाड़ी में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद पीड़िता को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस मामले में मुंबई के विक्रोली पार्क साइट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है।