मुंबई: होटल में मिला सांसद मोहन डेलकर का शव! खुदकुशी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…
मुंबई: दादर और नागर हवेली के 7 बार के सांसद मोहन डेलकर को मुंबई के मरीन ड्राइव के एक होटल में मृत पाया गया है। माना जा रहा है कि सांसद ने खुदकुशी की है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच की जा रही है। मोहन डेलकर संसद के एक इंडिपेंडेंट मेंबर थे। डेलकर ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ दी थी। पिछले साल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक के बाद मोहन डेलकर ने दादरा और नगर हवेली में स्थानीय चुनाव के लिए जेडीयू के साथ गठबंधन किया था। 58 साल के डेलकर 1989 में पहली बार इस संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने ट्रेड यूनियन नेता के तौर पर थी। वे कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ चुके थे। बाद में उन्होंने भारतीय नवशक्ति पार्टी (बीएनपी) का गठन किया था। मोहन डेलकर तीन बार लोकसभा का चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे।
सांसद के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ने जताया दु:ख
उधर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दादरा और नगर हवेली से लोकसभा सांसद मोहनभाई डेलकर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा, दादरा और नगर हवेली के सांसद डेलकर के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर सोमवार को मुंबई के होटल सी ग्रीन में मृत पाए गए हैं। शुरूआती जांच में ये खुदकुशी का मामला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, डेलकर फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दी है।