ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

रवि राजा ने किया सीवीओ निर्मित शौचालय का उद्घाटन!

मुंबई,(राजेश जायसवाल): सोमवार को सायन-कोलीवाड़ा के ट्रांजिट कैंप में बने सीवीओ निर्मित शौचालय का उद्घाटन स्थानिक नगरसेवक व मुंबई महानगरपालिका के विरोधी पक्ष नेता रवि राजा ने नारियल तोड़कर किया।
गोवत्स द्वादशी के शुभ मुहूर्त ११.२६ मिनट पर नये शौचालय का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हुकुमराज मेहता, मुंबई महानगरपालिका के कई अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद थी।
बता दें कि एफ/उत्तर विभाग के अंतर्गत आने वाला ट्रांजिट कैंप कभी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा था। कारण यहां बने ट्रांजिट कैंप जो कि Mumbai Metropolitan Region Development Authority (MMRDA) के अधीन आता है। यहां लगभग चार हजार से अधिक घर हैं। जिसमें २० हजार से अधिक लोग रहते हैं। यहां की जनता बिजली-पानी-सड़क-नाले-शौचालय से लेकर सभी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी। इस ट्रांजिट कैंप में रहने वाले अधिकतर लोगों को घूसखोर बताया जाता रहा है। लेकिन मानवता की दृष्टि से अब उन्हें लगभग सारी सुविधाएं मिल रहीं हैं। जिसमें बिजली का मीटर हो या पीने का पानी, शौचालय हो या सड़क-नाले, सभी खस्ताहाल में थे। स्थानिक जनता ने सभी परेशनियों से स्थानिक नगरसेवक रवि राजा को अवगत कराया। फिर यहां बहने लगी विकास की नदियां! रवि राजा ने विकास कार्यो को गति देते हुए मनपा निधी से सड़क-नाले-शौचालय बनवाकर यहां की जनता को एक नायब तोहफा दिया है। जिसके लिए लोगों ने आज उनका अभिनन्दन करते हुए आभार जताया है।