ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: दिवा में आग लगने से मकान ढहा, एक महिला की मौत!

ठाणे: सोमवार को ठाणे जिले में आग लगने के बाद एक मकान ढहने की वजह से (40) वर्षीय महिला की मौत हो गई है।
ठाणे महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे दिवा कस्बे के वेटल पाड़ा इलाके में स्थित पुराने मकान में घटित हुई। ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि मकान में पहले आग लगी, जिसके बाद मकान ढह गया। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान सपना विनोद पाटिल के रूप में हुई है जो मलबे में दब गई थीं। कदम ने बताया कि सूचना मिलने पर आरडीएमसी, ठाणे आपदा मोचन बल, स्थानीय पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तथा पीड़िता को मलबे में से बाहर निकाला।
अधिकारी ने बताया कि महिला ने मलबे से बाहर निकाले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया था और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। दाइघर थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।