मुंबई शहर

वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दुबे फिर चुने गए ‘मुंबई हिंदी पत्रकार संघ’ के अध्यक्ष

मुंबई: ‘मुंबई हिंदी पत्रकार संघ’ कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष सहित ११ पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। शनिवार को आयोजित संघ के ऑनलाईन वार्षिक सर्वसाधारण सभा (एजीएम) में चुनाव निर्णय अधिकारी दिनेश सिंह ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि बीते १९ जनवरी को घोषित चुनाव के बाद सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त हुए थे, इसलिए अध्यक्ष सहित सभी ११ पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ है। जिसमें आदित्य दुबे (अध्यक्ष), विजय सिंह ‘कौशिक'(महासचिव), विनोद यादव (उपाध्यक्ष), अभय मिश्र (सचिव), राजकुमार सिंह (संयुक्त सचिव) व सुरेन्द्र मिश्र (कोषाध्यक्ष) पद के लिए निर्विरोध चुन लिए गए। इसके अलावा हरिगोविंद विश्वकर्मा, सैयद सलमान, अखिलेश तिवारी, अखिलेश मिश्र व अशोक शुक्ला कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। चुने गए सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।