दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर 7th February 2025 networkmahanagar 🔊 Listen to this नयी दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में फर्जी तरीके से वोटर्स जोड़े जाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने दिल्ली में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत और NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी हुई। वोटर लिस्ट में नए मतदाता जोड़े गए, ताकि भाजपा की जीत हो सके। राहुल ने इलेक्शन कमीशन से वोटर्स का डेटा मांगा है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने X पोस्ट में कहा कि ECI के लिए मतदाता सबसे पहले आते हैं, इसके बाद सभी पॉलिटिकल पार्टियां चुनाव की प्रमुख स्टेकहोल्डर हैं। इलेक्शन कमीशन पार्टियों के विचारों, सुझावों और सवालों को गहराई से महत्व देता है। कमीशन पूरे देश में समान रूप से अपनाई गई चुनावी प्रक्रियाओं की जानकारी लिखित रूप में पूरे तथ्यों के साथ देगा। राहुल गांधी ने आगे कहा कि लोकसभा से पहले 32 लाख और विधानसभा से पहले 39 लाख वोट जोड़े गए। 5 महीने के भीतर 7 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं। हमने इलेक्शन कमीशन से कहा कि इसकी जांच करें। हमने वोटर लिस्ट, नाम-पते मांगे हैं। हम चाहते हैं कि उनके फोटोग्राफ भी दिए जाए। लोकसभा और विधानसभा की वोटर लिस्ट हम चाहते हैं। कई मतदाताओं के नाम काटे भी गए हैं। ये दलित, अल्पसंख्यक वोट हैं। मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं, लेकिन क्या कुछ गड़बड़ी है। मैंने संसद में दिए अपने भाषण में भी यही बात उठाई थी। कहा था कि 5 साल में जितने वोटर जुड़े, उससे ज्यादा वोटर्स 5 महीने में जुड़ गए। हिमाचल की पॉपुलेशन वोटर लिस्ट में एड कर दी। एडल्ट पॉपुलेशन 9.54 करोड़ है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, 9.7 करोड़ मतदाता हैं। CM फडणवीस ने कहा था- राहुल ने महाराष्ट्र का अपमान किया इससे पहले राहुल ने 2 फरवरी को भी यह दावा किया था। इसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य का अपमान बताया था। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र का अपमान करने के बजाय राहुल आत्मचिंतन करें! यह छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, महात्मा फुले और वीर सावरकर की धरती है। सिर्फ इसलिए कि आपकी पार्टी हार गई, आप जनता के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। फडणवीस ने आगे कहा, अपनी हार पर चिंतन करने के बजाय, आप झूठे आरोप लगा रहे हैं। महाराष्ट्र की जनता आपको इसके लिए माफ नहीं करेगी। राहुल गांधी, माफी मांगें! महाराष्ट्र में 23 नवंबर 2024 को बनी थी महायुति सरकार बता दें कि पिछले साल 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। महायुति को 230 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा ने 132, शिवसेना ( एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटें जीतीं। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला महा विकास अघाड़ी (MVA) 46 सीटों पर सिमट गया। शिवसेना (उद्धव) 20, कांग्रेस 16 और NCP (शरद पवार) के हिस्से 10 सीटें आईं। 2 सीटें सपा ने जीती हैं। 10 सीटें अन्य के खाते में गईं। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई। Post Views: 2